संकल्प यात्रा का उद्देश्य निचले पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को लाभ दिलाना है मुख्य अतिथि अशोक भारती

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र भाजपा अशोक भारती ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य निचले पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं से रूबरू कराने के साथ ही उसे योजनाओं से लाभान्वित करना भी है

श्री भारती नगर पालिका परिषद सहसवान द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दूसरे दिन मोहल्ला शाहबाजपुर बाजार चौक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कार्यक्रम में उमड़े भारी जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहे
मुख्य तिथि ने कहा की प्रदेश तथा केंद्र सरकार की डबल इंजन सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग तथा निचले पायदान पर खड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को योजना का लाभ देने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें अपने पैरों पर खड़े करना है उन्होंने कहा केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार ने जो भी योजना लागू की हैं उसमें प्रत्येक वर्ग जाति के व्यक्ति को लाभहान्वित करना है उन्होंने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की l भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक प्रदेश देश के व्यक्ति को विकसित रूप में देखना है जब देश प्रदेश का व्यक्ति तथा उसका परिवार विकसित होगा तो भारत देश भी विकसित होगा मंडल प्रभारी मनीष माहेश्वरी ने कहा कि लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा के मकसद को पहचान कर सरकार की लाभकारी योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य करें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवढर शर्मा ने कहा संकल्प यात्रा का उद्देश्य हमें यह प्रेरणा देता है कि हमें संकल्प लेकर प्रदेश तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करें तभी भारत विकसित संकल्प यात्रा का असली उद्देश्य सफल होगा
ज्ञात रहे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदेश की राज्य सरकार के सहयोग से योजनाओं के संतृप्तिकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य एवं संभावित/पात्र व्यक्तिओं को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु नगर के मोहल्ला शहबाजपुर चौक बाजार में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया| जिसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ (वैन) द्वारा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया तथा संबंधित विभाग द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का स्टॉल लगाया गया एवं संभावित/पात्र व्यक्तिओं को योजनाओं का लाभ देने के लिए उक्त आयोजन के दौरान भारी तादाद में पहुंचे लोगों द्वारा योजनाओं का लाभ लेने के लिए नामांकन/पंजीकरण भी कराया गया| यह भी अवगत कराना है इससे पूर्व बुधवार 10 जनवरी को भी नगर के दो प्रमुख सार्वजनिक स्थानों निकट बिसौली चौराहा एवं निकट प्रमोद मैदान पर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन नगर पालिका सहसवान द्वारा किया गया था..
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी पियूष महेश्वरी हिमांशु महेश्वरी सचिन मिश्रा सुभाष गौड़ सलमान हैदर पुत्तन आजाद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद सहसवान के अनेक कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!