नवगठित अधिवक्ताओं की सरकार के पदाधिकारी को एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने कराई शपथ ग्रहण

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। वर्ष 2024 बार एसोसिएशन नवगठित अधिवक्ता सरकार के पदाधिकारी को एल्डर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर अनेक पाल सिंह ने बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई तथा नवगठित बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य से अधिवक्ताओं के हितों तथा उत्थान के लिए कार्य करने के साथ ही अपने साथियों से विचार विमर्श करने के उपरांत चलने को कहा l

बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य को एल्डर कमेटी अध्यक्ष ठाकुर अनेक पाल सिंह ने सर्वप्रथम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तत्पश्चात महासचिव नरोत्तम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरफराज अली उर्फ नवेद शहसचिव सुदीप सक्सेना पुस्तकालय अध्यक्ष सुशील कुमार सैनी कोषाध्यक्ष सोमवीर सिंह यादव तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को एक-एक करके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण के उपरांत साथी अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया स्वागत से गदगद दिखे अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य ने अपने साथी अधिवक्ताओं को अस्वस्त किया कि वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करेंगे तथा उनके मान सम्मान के लिए हमेशा कार्य करेंगे श्री शाक्य ने कहा कि अधिवक्ताओं की एक प्रमुख सीजेएम न्यायालय सहसवान में स्थापित कराए जाने के लिए प्रयास करेंगे जिससे क्षेत्र की जनता को न्याय के लिए जनपद मुख्यालय दौड़ ना लगानी पड़े l
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर सिंह यादव रविंद्र नारायण सक्सेना जितेंद्र सिंह यादव कलीम उर रहमान नकवी सैय्यद जावेद इकबाल नकवी प्रदीप कुमार चांडक श्याम बाबू सक्सेना मजाहिर अली सनी मिश्रा अक्षत सक्सेना सोहेल खान रागिब अली अशोक कुमार सैनी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!