दहेज लोभियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत पति सास सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। नगर के मोहल्ला हरना तकिया निवासी अतीक पुत्र अब्दुल वाहिद ने कस्बा जगत सखानू थाना अलापुर निवासी दो महिलाओं सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के नाम पर पुत्री का उत्पीड़न गाली गलौज मारपीट करने का अपराध थाना कोतवाली सहसवान में दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में अतीक ने बताया कि उसकी पुत्री निशा की शादी 12 अक्टूबर वर्ष 2021 को अलीमुद्दीन पुत्र नईमुद्दीन वार्ड नंबर 7 कस्बा जगत सखानू थाना अलापुर जनपद बदायूं के साथ रीति रिवाज से की थी शादी में उसने 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए परंतु पुत्री निशा के ससुराल वाले निशा का और दहेज लाने के नाम पर उत्पीड़न करने लगे उन्होंने मोटरसाइकिल एवं दो तोले सोना और लाने को कहा जिस पर मेरी पुत्री निशा ने इनकार कर दिया तो आरोपी दिन रात उसके साथ मार पीट एवं मानसिक उत्पीड़न करने लगे कई बार रिश्तेदारों को लेकर समझौता करने का प्रयास किया परंतु निराशा हाथ लगी l
उपरोक्त आरोपों एक दिन अकबराबाद चौराहे पर मेरी पुत्री को अकेला छोड़कर यह कहते हुए चले गए कि जब तक दहेज की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक तुम हमारे घर मत आना l
अतीक ने थाना कोतवाली सहसवान आरोपी अलीमुद्दीन ,नफीस बेगम, खुशनुमा, फूल बी, नन्हे, पुत्रगण नईमुद्दीन वार्ड नंबर 7 निवासी जगत सखानू थाना अलापुर के विरुद्ध धारा 498 330 504 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!