एक और नाबालिक पुत्री को लेकर प्रेमी हुआ फरार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान थाना क्षेत्र के एक आरोपी के विरुद्ध हुआ अपराध पंजीकृत
बदायूं थाना बिसौली के एक ग्राम निवासी नाबालिक युवती के भाई ने सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम लदपुरा निवासी एक आरोपी के विरुद्ध युवती का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती के भाई ने बताया कि उसकी साडे 17 वर्षीय नाबालिक बहन को थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम लदपुरा निवासी संजय उर्फ संजू पुत्र कालीचरण रात 8:00 बजे के लगभग अपराहन करके ले गया युवती के पीड़ित भाई ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 364 का अपराध पंजीकृत करते हुए युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!