26 जनवरी को पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार से सम्मानित ।सोमनाथ राजपूत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान चिलौकी सोमनाथ राजपूत को आगामी 26 जनवरी गंतन्त्रत दिवस के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से आये बुलावे पत्र से गांव सहित क्षेत्र वासी अतिउत्साहित है।
ग्राम पंचायत चिलौकी के प्रधान सोमनाथ राजपूत ने कहा कि गांव के हर ग्रामीण को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, यही प्रधान का मकसद होना चाहिए उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन कि सर्वे रिपोर्ट में ग्राम पंचायत चिलौकी अग्रणी भूमिका में पायी गयी है । भारत सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना के तहत शुद्ध पानी उपलब्ध कराया है। ग्राम पंचायत मे मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासी उत्साहित है।
.

