मसौली बाराबंकी । ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर दबंगों द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण रूकने का नाम नहीं ले रहा है । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है ।
मामला तहसील नवाबगंज की ग्राम पंचायत पल्हरी का है । प्रार्थनापत्र के अनुसार ग्राम सभा की गाटा संख्या 955 खलिहान और गाटा संख्या 1360 राजस्व अभिलेखों मे परती के खाते मे दर्ज है । उक्त सुरक्षित जमीन पर गांव के दबंग मोहम्मद आलम व रईस आलम पुत्र नूर मोहम्मद अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैधानिक तरीके से निर्माण कार्य करा रहे हैं । इससे पूर्व भी उपरोक्त व्यक्ति ग्राम सभा की मरघट के खाते मे दर्ज भूमि गाटा संख्या 2117 पर अपनी दबंगई व राजनीतिक रसूख के दम पर राइस मिल का निर्माण करा चुके हैं । पत्र मे कहा गया है कि चूंकि मोहम्मद आलम व रईस आलम के विरूद्ध कई मुकदमे प्रचलित हैं तथा इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है , इस कारण गांव का कोई भी व्यक्ति इनके अनैतिक कार्यों के विरूद्ध आवाज अठाने की हिम्मत नहीं करता है ।
ग्रामीणों ने ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर अवैधानिक निर्माण को तत्काल रोके जाने तथा दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की है ।
Related Posts

