मध्य प्रदेश बाबा महाकाल की,नगरी से पैदल नपा ली अयोध्या की दूरी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। बदायूं- हाथों में राम ध्वज, जुबान पर जय श्री राम का जयकारा, आस्था व भक्ति भाव से लबरेज राम का गुणगान करते हुए युवा राम भक्त ने मध्य प्रदेश से पैदल ही अयोध्या की दूरी नाप डाली। तो उत्साह व उमंग के साथ मध्य प्रदेश से 1500 किलोमीटर की दूरी पैदल ही नाप रहे हैं।

रामलाल के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश के कोने-कोने से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं हर कोई उसे ऐतिहासिक क्षण को रामनगरी में बिताना चाहता है। पैदल अयोध्या जा रहे युवा का हठ योग देखकर हर कोई दंग रह जाता है 33वें दिन जिले की सीमा सहसवान पहुंचे राम भक्त का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के मंडल संयोजक विकसित भारत संकल्प यात्रा सचिन शर्मा जी विधानसभा विस्तारक सूरज पांडे जी नगर अध्यक्ष पियूष महेश्वरी जी नगर उपाध्यक्ष जयंत शर्मा जी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री पुत्तन आजाद जी अंगवस्त्र देकर स्वागत किया मध्य प्रदेश बाबा महाकाल की नगरी से 1500 किलोमीटर की यात्रा पैदल कर कड़ाके की ठंड भी आस्था के आगे बौनी है सीमा पर स्वागत होने से अभिभूत हूं इससे उत्साह का संचार होता है 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे मध्य प्रदेश के राम भक्त बताते हैं कि यह प्रभु श्री राम की ही कृपा है कि कड़ाके की ठंड में भी मौसम का उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है राम भक्त ने बताया कि पैदल अपने गांव से लगभग 1500 किलोमीटर दूरी पर स्थित अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। और 20 की सुबह रामनगरी पहुंच जाएंगे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!