मसौली बाराबंकी । स्थलीय पैमाईस किये बिना धारा 67 की नोटिस जारी कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ग्रामीण ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करके मामले की जांच कराने की मांग की है ।
तहसील नवाबगंज की ग्राम पंचायत चन्दवारा के शेषराज ने प्रार्थनापत्र मे कहा है कि उनका मकान ग्राम मे उत्तर आबादी मे बना है जबकि विद्यालय बाल विद्या मंदिर घूर गड्ढे की भूमि पर बना हो सकता है । इसी तरह तालाब गाटा संख्या 382 पर अवैधानिक अतिक्रमण पर लेखपाल ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा । शिकायत कर्ता का आरोप है कि उसके विरुद्ध एकपक्षीय और बिना कोई जांच किए गलत तरीके से कारवाई की जा रही है ।
पीड़ित ग्रामीण ने मौके की पैमाईस कराकर न्यायोचित कारवाई की मांग की है ।
Related Posts

