बीमार पिता को देखने आई महिला के साथ जमकर की मारपीट

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मैं अपनी बीमार पिता को देखने मायके आई महिला के साथ ग्राम के ही एक युवक ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गंभीर रूप से घायल महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया है महिला ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिव देवी ने बताया कि वह अपने बीमार पिता को देखने के लिए ग्राम मायके आई हुई थी जहां ग्राम के ही टीकाराम पुत्र सुखराम ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उसे जान से मार देने की धमकी दी परिजन घायल शिव देवी को जिला चिकित्सालय परीक्षण कराने हेतु ले गए पीड़ित शिव देवी ने आरोपी टीकाराम के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!