भाजपा सरकार की पहचान हर वर्ग तक पहुंचे पूर्ण लाभ, सचिन शर्मा मंडल संयोजक सचिन शर्मा का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान बदायूं नगर मंडल सहसवान ब्लॉक- के ग्राम सभा हरदत्तपुर व खैरपुर खैराती में विकसित भारत संकल्प यात्रा (मोदी की गारंटी वाली गाड़ी) के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की. मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी की प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता ही जा रहा है-किसी कारणवश जो योजनाओं के लाभ से वंचित रहे-उन सभी को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से लाभ मिल रहा है।जिसके कारण लोगों में उत्साह है और मोदी जी व योगी जी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।
भारत विकसित संकल्प यात्रा के मंडल संयोजक सचिन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देशवासियों को सम्मान मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति जो गरीब है वह सरकार की योजनाओं का उसे लाभ मिलना चाहिए इसीलिए सरकार द्वारा गरीब मजदूर बेसहाराओं के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं संचालित की गई है जिसकी जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जा रही है i
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम में मंडल संयोजक सचिन शर्मा का ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान हरि ओम ने जोरदार स्वागत किया इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

