मसौली बाराबंकी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव का पूर्व विधायक अशरफी लाल यादव क श्रद्धांजलि कार्यक्रम बदोसराय जाते समय जगह-जगह हुआ स्वागत स्वागत कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ से कहा कि चुनाव में भी जोश रखना।
शहर से गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुड़ते ही नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा की अगुवाई मे परमेश्वर कोल्ड स्टोरेज पर स्वागत किया गया। मसौली चौराहा स्थित बरदही बाजार मे पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, सपा विधायक गौरव रावत, प्रदेश सचिव विकास यादव, पूर्व प्रमुख यासिर आराफत किदवाई अलीम किदवाई, विधानसभा अध्यक्ष शानू, ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, पिंकू सैनी, पूर्व प्रधान रामकिशोर उर्फ़ पप्पू वर्मा, विधायक प्रतिनिधि रिजवान की अगुवाई मे सैकड़ो सपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। मसौली चौराहे पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, पूर्व चैयरमैन जैदपुर रियाज अहमद पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन रावत, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, प्रधान विजय कुमार वर्मा, मित्तल कुमार, की अगुवाई मे भारी संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत करते हुए जिंदाबाद के नारे लगाये ।
कार्यकर्ताओ का जोश देख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओ को भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव में हर हाल में जीत हासिल करेंगे उन्होंने कहा कि चुनाव में यही जोश और जज्बा बनाये रखना।
Related Posts

