खंड विकास अधिकारी, जगत,बदायूं की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त बनाने को मुद्दा-बाल विवाह,बाल श्रम,बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण पर ब्लॉक जगत,के हाल में एक दिवसीय वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण संपन्न हुआ ।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। आज दिनांक 16 जनवरी 2024 को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन(यू.एस.)नई दिल्ली के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट “एक्सेस टू जस्टिस”कार्यक्रम को संचालित करने वाली संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं द्वारा विकास खंड जगत,बदायूं पर एक दिवसीय मुद्दे-बाल विवाह,बाल श्रम,बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी/एoडी0ओoपंचायत जगत,बदायूं की अध्यक्षता में एक दिवसीय वालेंटियर प्रशिक्षण संपन्न हुआ जिसमें संचालक प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार द्वारा मुख्य अतिथि प्रभारी खंड विकास अधिकारी/एo डीo ओo पंचायत जगत,बदायूं का बंदन/ अभिवादन कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी जगत/ एoडी0ओ0पंचायत,जगत,बदायूं का संचालक/प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार ने नई कविता के माध्यम से मुख्य अतिथि प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऑब्लिक ऑडियो पंचायत जगत बदायूं का स्वागत एवं अभिनंदन कर पंजीकरण एवं परिचय प्रक्रिया कराई गई इसी क्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी ऑब्लिक रेडियो पंचायत जगत बदायूं में माइक लेकर वॉलिंटियर्स कहा कि आप लोग जो यहां प्रशिक्षण में सीख कर जा रहे हैं वही आप गांव में जाकर प्रधान व सचिव के साथ मिलकर मीटिंग बैठक कर लोगों को जागरुक भी करें मेरी कहीं भी मदद की आवश्यकता सहयोग की आवश्यकता है मुझे तत्काल फोन से सूचित करें मैं आपके हर सहयोग के लिए तैयार है साथ ही शिक्षा बिना व्यक्ति नर समान है हम सभी को अपने बेटियों को पढाना अंत्यन्त आवश्यक है क्योंकि बेटियां एक नहीं दो घर को सूचित करते हैं और रूढ़िवादी विचारधारा लड़कियों का विवाह जल्दी करना को भी अब खत्म करना है हम इस सामाजिक बुराई कलंक को खत्म करना है इसी क्रम में संचालककर्ता द्वारा कविता के माध्यम से सभी वॉलिंटियर्स मे जोश ला दिया गया साथ ही आपके सहयोग से ए. टू. जे. टीम द्वारा 50 ग्राम पंचायत में से अब तक 37 ग्राम पंचायत को ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम बाल संरक्षण समिति, ग्राम पंचायत सदस्य,अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मंशा व सर्व सहमति से बाल विवाह मुक्त घोषित किये जा चुके है कि सभी वॉलिंटियर्स को ड्रॉप आउट एवं आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की ओर स्कूल से जोड़ना है एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने में हमारी मदद करना है।इसी क्रम में संस्था सचिव द्वारा”न्याय तक पहुंच”परियोजना का परिचय देकर प्रोजेक्ट को संचालित करने वाली संस्था का भी परिचय दिया गया साथ ही आप द्वारा सभी वॉलिंटियर्स को कहा गया कि आप लोग हमारे संस्था से जुड़े बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं आप लोग संस्था के लिए सहयोग सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहते हैं उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद संस्था अपेक्षा करती हैं कि आप ड्रॉप आउट बच्चे, कम स्कूल जाने वाले बच्चे, गांव में सरकारी योजनाओं वंचित परिवारों को चिन्हित कर श्रम विभाग, बाल सेवा योजना आदि योजनाओं को लाभ दिलाने हेतु सरकारी विभागों के माध्यम से सहयोग से हम कैंप लगाकर उन वंचित परिवारों को संबंधित योजना का लाभ दिलाने/जोड़ने का प्रयास करेंगे उक्त कार्य करने हेतु आप लोगों के महत्वपूर्ण सहयोग की अपेक्षा है। इसी क्रम में सभी वॉलिंटियर्स ने एक स्वर में होकर आवाज दी हम सहयोग करने हेतु तैयार हैं और सभी वॉलिंटियर्स का कहना था इस तरह की मीटिंग प्रशिक्षण ब्लॉक लेवल पर आपके द्वारा होते रहना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को जलपान हेतु टी ब्रेक किया गया। टी ब्रेक उपरांत प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार द्वारा चारों मुद्दों बाल विवाह,बाल श्रम बाल तस्करी बाल एवं शोषण पर एक-एक कर क्रमशः जानकारी दी गई जिसमें बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के अंतर्गत उन्होंने बताया किसी भी व्यक्ति द्वारा अगर बाल विवाह कराया जाता है या उसमें सहयोग किया जाता है तो बाल विवाह के अंतर्गत कानूनी से जुर्म,अपराध है। इसी क्रम में बाल श्रम निषेध उन्मूलन अधिनियम-1986 के अंतर्गत सभी को बताया गया की संविधान का अनुच्छेद 24 बाल श्रम पर प्रतिबंध लगाता है।बाल श्रम करा रहे सेवायोजकों को 1 वर्ष की सजा एवं एक लाख रुपए जुर्माना एवं ₹20000 चाइल्ड वेलफेयर फंड में जमा करना पड़ता है। इसी क्रम में बाल तस्करी अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम-1956 के बारे में भी सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई जिसमें बताया गया। संविधान के अनुच्छेद 23 में मानव,व्यक्ति, बच्चो का अवैध व्यापार पर प्रतिबंध लगाता है। इसी क्रम में काउंसलर आरती सक्सेना द्वारा बाल यौन शोषण/ पोक्सो के बारे में बात कर गुड टच बेड टच के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसी क्रम में अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि प्रभारी खंड विकास अधिकारी/एo डीoओo पंचायत जगत, बदायूं को संबोधन हेतु आमंत्रित किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन चिल्ड्रन फाउंडेशन (यू.एस.)नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट “न्याय तक पहुंच” के अंतर्गत संस्था काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान बदायूं हमारे जगत ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है बड़े हर्ष की बात है कि ब्लॉक लेवल पर आप लोगों ने इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखकर ब्लाक क्षेत्र स्तर पर एक जागरूकता पैदा होगी और अगर आपको कहीं भी कोई भी गांव या ब्लॉक स्तर पर कहीं भी कोई समस्या आए तो आप मुझसे संपर्क कर आप अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकते हैं ।इसी क्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी खंड विकास अधिकारी/एo डीoओo पंचायत जगत, बदायूं द्वारा बताया गया कि समाज में बाल संरक्षण के मुद्दों पर कार्य करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह बुराइयां हमारे देश से खत्म होनी चाहिए तभी हमारा देश उन्नति के पथ पर चलेगा। इसी क्रम में ब्लॉक जगत, बदायूं के वरिष्ठ ले खालिपिक श्री गिरीश कुमार द्वारा सभी वॉलिंटियर्स को बताया गया कि हमारे देश में पहले बहुत कुप्रथाए थीं जैसे सती प्रथा,बाल विवाह जैसी थी लेकिन आज समय बदल रहा है सभी लोग जागरुक होकर शिक्षित हो रहे हैं तभी इन को कुप्रथाओं का अंत हुआ है मेरा आप लोगों से कहना है कि आप सभी लोग अपने बच्चों को अवश्य पढाए और संस्था द्वारा ब्लॉक स्तर पर इतनी बढ़िया कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके लिए मैं संस्था का धन्यवाद करता हूं।इसी क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव शंखधार द्वारा द्वारा चारों मुद्दों पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी गतिविधि कराने के उपरांत सभी वॉलिंटियर्स से कार्यक्रम संबंधी फीडबैक भी ली गई जिसमें वॉलिंटियरों द्वारा कहां गया मजा आ गया आज के कार्यक्रम में ऐसे प्रशिक्षण ब्लॉक पर समय-समय पर करने हेतु कहा गया। इसी क्रम में वॉलिंटियर ज्योति ने कहा हम कुछ कहना चाहते हैं और उन्होंने सभी अन्य वॉलिंटियरों से कहा कि हम सबको ऐसे मीटिंग/प्रशिक्षणों में जानकारी लेकर जागरूक होना पड़ेगा तभी हम सभी सरकारी योजनाओं एवं अपने ग्राम पंचायत में विकास एवं अन्य कार्य जागरूक एवं सजग होकर करवा सकते हैं इसी क्रम में सभी वालंटियर्स को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी को खड़ा कर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ कराई गई।उक्त के क्रम में संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रशिक्षण की समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सुषमा पूजा रोशनी विवेक कुमार जयललिता, ज्योति, कुसुम आदि लगभग 49 प्रतिभागी मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

