राजधानी से रामनगरी अयोध्या तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन प्रशासन गंभीर
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या मे भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजधानी से रामनगरी अयोध्या तक की जा रही चकाचक व्यवस्था को लेकर शासन प्रशासन गंभीर है परन्तु सफदरगंज चौराहे पर एन एच आई द्वारा लगाई गयी हाई मास्ट बीते दो वर्षो से खराब पड़ी हुई है जो मात्र शौ पीस बनी हुई है।
बताते चले कि लखनऊ से अयोध्या जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के बाद अति व्यस्तम सफदरगंज चौराहे पर एन एच आई द्वारा हाई मास्ट लाइट लगवाई गयी थी जो बीते दो वर्षो से अधिक समय से खराब पड़ी हुई है। समय समय पर जनप्रतिनिधियों एव ग्रामीणों ने उक्त लाइट को सही कराने की मांग की परन्तु एन एच आई द्वारा लाइट को ठीक नही कराया गया। अव्यवस्था का आलम यह है कि हाईमास्ट लाइट के खराब होने के चलते शाम होते ही मुख्य चौराहे पर अंधेरा पसर जाता है। एक ओर जंगल से घिरे चौराहे पर आये दिन अंधेरे की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती है। हाईमास्ट लाइट खराब होने का फायदा चोर उच्चके भी उठा रहे हैं।
+ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे काला धब्बा है हाई मास्ट +
22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने हाइवे के साज सज्जा के साथ साथ संवारने के निर्देश दिये है तथा दीपोत्सव के निर्देश दिये है हाइवे से गुजरने वाले मेहमानो को कोई सुविधा न हो जिसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही हैं लेकिन सफदरगंज चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट कार्यक्रम मे पेबंद साबित हो रही है।
( जिलाधिकारी से हुई शिकायत )
सफदरगंज चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट को सही कराने के लिए अनेको बार मांग के बाद भी सही न कराये जाने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लाइट सही कराने की मांग की जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार ने जल्द सही कराने का आश्वासन दिया है।

