बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंदिरों में हो रहा साफ सफाई का कार्य

शमीम अंसारी बाराबंकी

फतेहपुर: जनपद बाराबंकी की आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर से जहा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार क्षेत्रीय पदाधिकारी वा कार्यकर्ता मंदिरों की साफ सफाई में जुट गए हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाते हुए भाजपा कार्यकर्ता वा फतेहपुर के पदाधिकारी। नगर पंचायत फतेहपुर क्षेत्र के तमाम मंदिरों में साफ सफाई करते देखे जा रहे हैं। नगर पंचायत फतेहपुर भगवान महावीर मार्ग पर स्थित शिवाला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान को चलाया गया। जिसमें अंकित सोनी जितेन सोनी और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री दीपचंद जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।

Don`t copy text!