एसओजी व थाना बिसौली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से बदायूँ पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता
मुकीम अहमद अंसारी
जनपद बदायूं पुलिस द्वारा किया गया सराहनीय कार्य
• अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने वाले 02 अभियुक्तों किया गिरफ्तार।
• अभियुक्तगण के कब्जे से निर्मित/अर्धनिर्मित 10 अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी जनपद बदायूं के निर्देशानुसारअपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान पुलिस अधीक्षक ग्रमीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसौली के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बिसौली के नेतृत्व मे कोतवाली बिसौली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री व भारी मात्रा मे नाजायज असलहो सहित 02 नफर अभि0 को गिरफ्तार किया गया।
घटना क्रम : आज दिनांक 18.01.24 को थाना बिसौली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही से मुखविर खास की सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम कोट के जंगल में गन्ने के खेत में अभि0गण द्वारा अवैध शस्त्र बनाये जा रहे थे। अभि0गण को मौके पर 1- तौहीद उर्फ टीटू पुत्र शमसुद्दीन निवासी मनौना थाना ऑवला जनपद बरेली 2- आसिफ पुत्र जाकिर निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गय। जिनके कब्जे से निर्मित / अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

