रेडीमेड शॉप स्वामी के घर दिनदहाड़े पहुंच अनजान युवक हॉटपॉट देकर पत्नी से बच्चों को साथ भेजने का किया अनुरोध
मुकीम अहमद अंसारी
पत्नी द्वारा पति से बच्चों को भेजने की जानकारी लेते ही भागा अनजान युवक परिवार में मचा कोहराम
सहसवान। नगर के मोहल्ला नवादा में एक अनजान युवक बाजार विल्सन गंज के एक बर्तन दुकान से हॉटपॉट बर्तन लेकर रेडीमेड शॉप व्यापारी के आवास पर पहुंचा जहां उसने उनकी पत्नी से हॉटपॉट देकर उनके दोनों बच्चों को साथ भेजने का अनुरोध किया पत्नी के शक होने पर पत्नी ने तत्काल मोबाइल से अपने पति से संपर्क कर जानकारी चाहिए की बच्चों को बुलाया है उपरोक्त जानकारी मिलते ही अनजान युवक भाग गया जानकारी मिलने पर रेडीमेड शॉप स्वामी तत्काल घर पहुंचा इधर-उधर अनजान युवक को तलाश परंतु वह नहीं मिला रेडीमेड शॉप स्वामी ने तत्काल पालिका सदस्यों के साथ थाना कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अनजान युवक की तलाश करते हुए सुरक्षा का प्रबंध कराय जाने की मांग की व्यापारी के घर अनजान युवक द्वारा दिनदहाड़े बच्चों के अपहरण की रची गई साजिश से व्यापारी का परिवार सदमे में है तथा मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में रेडीमेड शॉप स्वामी शादाब अंसारी पुत्र शाहिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर एक व्यक्ति दोपहर में हॉटपॉट लेकर मोहल्ला नवादा स्थित उनके आवास पर पहुंचा और पत्नी से हॉटपॉट देकर दोनों बच्चों को अपने साथ भेजने का अनुरोध किया कहा कि उनके पापा ने उन्हें बुलाया है जिस पर उनकी पत्नी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने मोबाइल पर अपने पति से संपर्क किया पति द्वारा बच्चों को ना बुलाने की जानकारी मिलते ही पत्नी परेशान होती अनजान युवक तत्काल भागने में सफल हो गया पत्नी द्वारा जानकारी मिलते ही पति शादाब अंसारी तत्काल अपने घर पहुंचा और इधर-उधर उपरोक्त अनजान युवक को तलाश किया परंतु वह नहीं मिला जिस पर शादाब अंसारी तत्काल नगर पालिका सदस्यों से मिलकर तत्काल थाना कोतवाली पहुंचे और प्रार्थना पत्र देखकर उपरोक्त अनजान युवक को तलाश करते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए सुरक्षा का प्रबंध कराय जाने को कहा l
घटना से शादाब अंसारी के परिवार में जहां परिजन भयभीत हो गए हैं वही मोहल्ले वाले भी सुरक्षा को लेकर चिंतित होते नजर आ रहे हैं l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

