श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सजा के मंदिर एवं सार्वजनिक स्थान
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। 22 जनवरी को भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व थाना सफदरगंज एव मुख्य चौराहे पर बने पुलिस बूथ को सुसज्जित कर भगवा झंडो से सजा दिया गया है।
बताते चले कि भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के लिए बाराबंकी को अयोध्या का द्वार समझ कर भव्ययता का रूप दिया जा रहा है हाइवे के किनारे रामलला की भव्य चित्रकारी लोगो को जहा भक्ति मे सरोवर कर रही है वही सरकार भवनो शैक्षिक संस्थानों को सजाने का काम किया जा रहा हैं । इसी कड़ी मे थाना सफदरगंज को भी पुरी तरह भगवा करण कर दिया गया है। थाने के अंदर से लेकर बाहर तक भगवे झंडे थाने की शोभा बढ़ा रहे है। वही हाइवे पर स्थित पुलिस बूथ को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा हैं ।

