तीन दशक पूर्व अयोध्या में श्री भगवान राम मंदिर के लिए देशभर में चले कार सेवक सत्याग्रह कार्यक्रम मैं सहसवान के भी दो दर्जन से ज्यादा से लोग जेल गए
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। अयोध्या में श्री भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए तीन दशक पूर्व देश भर में चल सत्याग्रह अभियान में एकत्रित हुए कारसेवकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज मारपीट घटना से आक्रोशित सहसवान नगर के भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने सत्याग्रह अभियान में हिस्सा लिया जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर पीलीभीत जेल भेजा था जो कई दिन पीलीभीत जेल में कई रातें बिताने के बाद घर वापस आए थे l
ज्ञात रहे अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद द्वारा अयोध्या में कारसेवकों पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठी चार्ज मारपीट की घटना सेआक्रोशित हुए कार सेवक सत्याग्रह अभियान चलाया गया जिसमें कुछ लोग तो सत्याग्रह अभियान में भाग लेने के लिए छिपते छुपाते हुए अयोध्या पहुंच गए तथा जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पाए उन्हें सत्याग्रह अभियान में भाग लेने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर पीलीभीत जिला जेल भेज दिया l
तीन दशक अयोध्या में श्री राम भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए एकत्रित हुए कार सेवकों पर शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा जमकर किए गए लाठी चार्ज मार पीत घटना से आकर्षित विश्व हिंदू परिषद द्वारा कार सेवकों को सत्याग्रह में हिस्सा लेने की निर्देश दिए गए जिस पर नगर सहसवान के डॉ स्वराजचंद गुप्ता गिरीश चंद्र वर्मा मुकेश कुमार वर्मा बृजेश कुमार माहेश्वरी रवि शंकर अग्निहोत्री चंद्रकांत अग्निहोत्री राजकुमार शर्मा शिव कुमार अबधर शर्मा गंगाराम कश्यप नरेंद्र कुमार सक्सेना प्रभाषणकर शर्मा राजेश कुमार यादव सहित दो दर्जन से ज्यादा कार सेवको ने कई जत्थों मैं अयोध्या जाने के लिए कूच जैसे ही कुछ किया पुलिस ने उन्हें मारपीट करते हुए गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार कर उन्हें जिला मुख्यालय भेज दिया जहां से उन्हें पीलीभीत जेल में ले जाकर बंद कर दिया l
कई दिनों पीलीभीत जेल में बंद रहने के बाद उपरोक्त कर सेवक जब एक-एक कर अपने घर पहुंचे तो उन्हें मोहल्ले वासियों ने उनके माथे पर तिलक करते हैं उनका फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

