बिरयानी का खयाल आते ही बदल गया आत्महत्या का इरादा

कोलकाता । एक शख्स के मन में ‎बिरयानी का खयाल आते ही उसने आत्महत्या का इरादा बदल ‎दिया। इससे यह ‎सिद्ध हो गया ‎कि पापी पेट के लिये इंसान कुछ भी कर सकता है। हर इंसान खाने के लिये ही कमाता है। ऐसी ही एक घटना हुई जहां एक शख्स अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रहा था। वह शहर के सबसे व्यस्त इलाके में एक पुल पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। इसके कारण आसपास लोग भी इकठ्ठा हो गये। पुलिस को खबर देने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। ले‎‎किन समझाने के बाद भी उस इंसान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वो अपने फैसले पर ही अड़ा रहा। पुलिस ने मरने का कारण पूछा तो उसने बताया, कि ‘मेरी बीबी मुझे छोड़ कर चली गई है, इसलिये मैं अब मरना चाहता हूं।’ पुलिस अधिकारी ने बताया ‎कि काफी देर समझाने के बाद भी उस आदमी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। छानबीन करने पर उस आदमी की पहचान वहीं पास ही रहने वाले एक 40 वर्षीय इंसान के रूप में हुई। ये शख्स अपनी पत्नी के अलग होने के कारण और अपने व्यवसाय में घाटा होने के कारण परेशान था। परेशानी बढ़ने के कारण ये शख्स डिप्रेशन में चला गया, जिसकी वजह से आत्महत्या का मन बना लिया और पुल पर छलांग लगाने के लिये चढ़ गया। अधिकारियों ने शख्स को पुल से नीचे उतारने के हर कोशिश कर ली थी, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम थीं। इसके बाद पुलिस ने हार नहीं मानी और स्थानिय पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और उस शख्स से बात करना शुरू किया। उसे बिरयानी का लालच दिया गया, तब कहीं जाकर वह नीचे उतरा। पुलिसकर्मी ने कहा ‎कि आखिरकार वह शख्स हमारे प्रस्ताव बिरयानी और नौकरी के लालच को मान गया और पुल से नीचे उतर गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है ‎कि शख्स का उठाया ये कदम काफी खतरनाक हो सकता था। इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही होने पर उस शख्स की जान सच में चली जाती।

Don`t copy text!