रेन बसेरा का उद्घाटन उद्योगपति फिल्मी अभिनेता खालिद परवेज रविवार को करेंगे रैन बसेरे में 25 लोग एक साथ ठहर सकते हैं

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के ठीक सामने कृषि रक्षक समिति के सौजन्य से 25 लोगों को ठहरने के लिए एक रैन बसेरे का उद्घाटन उद्योगपति फिल्मी अभिनेता खालिद परवेज रविवार 28 जनवरी को अपराह्न 3:00 बजे करेंगे l

अधिवक्ता सैयद रोशन यासीन ने जानकारी देते हुए बताया शीत लहर के चलते रात के समय शीत लहर से बचाव के लिए आश्रय ढूंढ रहे लोगों के वास्ते बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के मुख्य द्वार के सामने कृषि रक्षक समिति के तत्वाधान में एक रैन बसेरे की स्थापना की जा रही है रैन बसेरे में ठहरने वालों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी l
श्री यासीन ने बताया रेन बसेरे का भव्य उद्घाटन उद्योगपति फिल्मी अभिनेता खालिद परवेज 3: बजे उद्घाटन करेंगे l

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!