मसौली बाराबंकी। राजस्व टीम द्वारा मेडबंदी कर खूंटा गड़ाये जाने के बाद भी दबँग विपक्षियों ने पीड़िता की जमीन पर कब्जा कर पिलर गाड़ कर कंटीला तार बांध दिया है। पीड़िता ने थाना दिवस मे न्याय की गुहार लगायी है।
मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम औलिया लालपुर का है पीड़िता प्रेमादेवी पत्नी भाईलाल ने शनिवार को आयोजित थाना दिवस मे गुहार लगाते हुए बताया कि मेरी गाटा संख्या 1045 के पड़ोसी खातेदार अशोक कुमार वर्मा ने दबँगाई दिखाते हुए गत 13 जनवरी को राजस्व एव पुलिस टीम द्वारा की गयी मेडबंदी को दरकिनार करते हुए 19 जनवरी को जबरन खेत मे कब्जा करते हुए पिलर गाड़ कर कंटीला तार बाँध दिया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है ।
Related Posts

