अवार्ड प्राप्त कर रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत चिलौकी के ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दिल्ली मे अवार्ड प्राप्त कर रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर जनपद से अकेले सम्मानित होने वाले प्रधान ने लोगों के प्रति आभार जताया। नई दिल्ली मे आयोजित सम्मान समारोह मे केंद्रीय ग्रामीण विकास एव पंचायती राज्यमंत्री गिरिराज ने अंगवस्त्र एव प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। रविवार को गांव वापस आये ग्राम प्रधान एव उनकी पत्नी का ग्रामीणों ने फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया तथा प्रधान के साथ कदम से कदम मिलाकर गांव के विकास मे सहयोग का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि गाव वालों की मंशा अनुरूप हम गांव को एक नई दिशा देंगे जो लोग याद रखेंगे हमारा लक्ष्य है कि बच्चो को बेहतर शिक्षा समाजिक रूप से सुरक्षित, गांव, पर्यावरण मे बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। यह हम सब लोगों के लिए गर्व की बात है।

