….एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय मात्स्यिकी अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो एवं मत्स्य कृषक उत्पादक संगठन बाराबंकी द्वारा ग्राम बेहटा में नीरज कुमार के मत्स्य परिक्षेत्र पर मत्स्य स्वास्थ्य प्रबंधन तथा ड्रोन का कृषि मत्स्य पालन संबंधी उपयोग विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। एनबीएफजीआर निदेशक यू के सरकार ने जिले के मत्स्य पालन कार्यक्रमों की सराहना की तथा मछली पालन में होने वाले रोगों के विषय पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने मत्स्यपालकों को मत्स्य रोग निदान संबंधी ऐप इंस्टॉल करवाया और उसकी उपयोगिता बताई। डॉक्टर प्रधान वरिष्ठ वैज्ञानिक एनबीएफजीआर तथा डॉक्टर नीरज ने मछली उत्पादन एवं उसके स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर जानकारी दी उन्होंने बताया कि मछली उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए और उसको बाजार तक किस प्रकार अच्छे दामों में बिक्री करने का प्रयास किया जाए स्टेट कोऑर्डिनेटर आर एस गुप्ता अभिनव विकास समिति द्वारा जनपद बाराबंकी में संचालित मत्स्य विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। गोष्टी मे मुख्य कार्यकारी अधिकारी गणेश प्रसाद एवं मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपस्थित मत्स्यपालकों को दी गई मोहम्मद आफाक खान तकनीकी विशेषज्ञ एफ एफ एफ पी ओ द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया उन्होंने बताया कि जनपद की कई समितियां के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया उन्होंने इस प्रकार के आयोजन भविष्य में आयोजित करने की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम स्थल राज ब्रदर्स मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र बेहटा के ओनर नीरज कुमार एवम पंकज कुमार द्वारा अपनी मत्स्य पालन गतिविधियों की शुरुआत से लेकर अब तक का मत्स्य व्यवसाय ब्योरा कृषकों को प्रस्तुत किया और कहा इससे हम लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं मछली पालन एक अच्छा व्यवसाय है इसमें युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है । कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर यू के सरकार निदेशक, डॉ प्रधान , वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ नीरज ,डॉ आदित्य कुमार, डॉ ए के पाठक, श्री एस आर गुप्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह ,आरके सिंह वंश राज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!