रोटरी क्लब के बैनर तले आयोजित काव्य संध्या में नगर में दूर दराज से पधारे कवियों ने काव्यरस की धार बिखेरकर श्वेताओं रोमांचित कर दिया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। रोटरी क्लब के बैनर तले आयोजित काव्य संध्या में नगर व दूरदराज से पधारे कवियों ने काव्यरस की धार बिखेरकर श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। क्लब के अध्यक्ष डा. मनोज माहेश्वरी ने अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा. मनोज माहेश्वरी व वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

दिल्ली से पधारे कवि ऋषि कुमार शर्मा ‘च्यवन’ ने पेश किया ‘राह में तेरे पलकें बिछाए हूं मैं, मुंतजिर हूं तुम्हारा चले आइए’। दिल्ली से ही पधारीं कवियित्री गीता शर्मा ने आधी आबादी की पीड़ा को कुछ यूं बयां किया ‘ मैं नारी हूं तो क्या, स्वाभिमान की पुजारी हूं तो क्या’। नगर के युवा शायर अभीक्ष पाठक ‘आहत’ ने फरमाया ‘बनके सामे लिपट गई यादें, तुमको भूले नहीं भुलाने से’। श्रीदत्त शर्मा ‘मुजतर’ ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पेश किया ‘राहे वफा पर जो निछावर हो गए उनके लिए, मौत को भी जिंदगी की शक्ल में आना पड़ा। ‘ मुंबई से पधारे हास्य रस के प्रख्यात कवि हरीश शर्मा “यमदूत’ ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को जमकर हंसाया। ओज व जनवादी कवि सतीश दीक्षित नोयडा ने भगवान राम का गुणगान किया तो उपस्थित श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं। ” राम मिलेंगे शबरी के झूठे बेरों में’ पंडित साहित्य कुमार ‘चंचल’ ने साहित्यकार होने के धर्म पर कुछ यूं पेश किया ‘ लेखक व कवि होने का मैं अपना धर्म निभाता हूं’। देर रात तक चली काव्य संध्या में सीओ सुनील कुमार ने भी शहीदों के सम्मान में स्वरचित रचना पढ़ी। इस अवसर पर चेयरमैन अबरार अहमद, संजय गर्ग, मुदित अग्रवाल, आलोक गर्ग, रविप्रकाश अग्रवाल, डा. प्रवीन शर्मा, योगेश भारद्वाज, डा. संजय गुप्ता, राजेश भारद्वाज, अनूप शर्मा, डा. सुविधा माहेश्वरी, अनिल गुप्ता, दुर्गेश वार्ष्णेय, संदीप अग्रवाल, नमिता गर्ग, अजीत अग्रवाल, भारती अग्रवाल, ममता अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, शुभम गर्ग, नवीन अग्रवाल, काजी शाहनवाज आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

