जैदपुर में विदाई समारोह किया गया वहीं नवनियुक्त एस डी ओ को तैनाती मिलते ही स्वागत भी किया गया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। जैदपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ का प्रमोशन ए सीएन के पद पर होने के बाद विभाग की टीम द्वारा विदाई समारोह किया गया वहीं नवनियुक्त एस डी ओ को तैनाती मिलते ही स्वागत भी किया गया।
बताते चले कि जैदपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसडीओ प्रहलाद सिंह का एसीएन के पद हेतु प्रमोशन मिलने पर विभाग के लोगों ने विदाई समारोह कर फूल माला पहनाकर विदा किया। वहीं नवनियुक्त एस डीओ संदीप सिंह को जैदपुर विद्युत उपकेंद्र का चार्ज सभांलते ही विभाग के लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर जैदपुर जेई शमसुल लका अंसारी ने बताया कि मेरे लगभग ढेड साल एस डीओ प्रहलाद सिंह के साथ कार्यकाल में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही हुयी। बहुत ही अच्छे से हम लोगों ने मिलकर काम करते रहे। समय पर प्रति दिन ड्यूटी पर काबिज रहने वाले भाई प्रहलाद सिंह परीवार की तरह एक दूसरे को सम्मान देते थे। जिनकी मोहब्बत हम लोगों के दिलों में हमेशा रहेगी।
इस अवसर पर जेई शमसुल लका अंसारी,जेई सुनील मौर्या, जेई राम चन्द्र,जेई महादेव, जेई अरविंद कुमार,जेई दीपक यादव, सुपरवाइजर वकार मेंहदी, मो0 वसी सुरेन्द्र कुमार फुरकान, रोहित शुक्ला, नरेन्द्र सिंह, विपेंद्र सिंह, इरशाद अंसारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

