ख्वाजा का तीन दिवसीय सालाना उर्स में देश में अमन ओ शान्ति के लिए की गई दुआ

शमीम अंसारी बाराबंकी

उर्स में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी तादाद में लिया भाग


*इटावा*। ग्वालियर रोड स्थित अरशद अली उर्फ माशूक अली वाइस ख्वाजगान का 51वा तीन दिवसीय सालाना उर्स धुमधाम एवं शानो-शौकत के साथ मनाया गया उर्स में दुर दराज से आए हजारों अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर दरगाह पर चादरें वह गागरे पेश कर अपने व देश में खुशहाली अमन ओ चैन एवं शांति बरकरार रहने की दुआ मांगी।
दरगाह फतेहपुर सीकरी के सज्जादानशीन हज़रत सूफी कमरूद्दीन हसनी अजीजी लियाकती एवं उर्स संयोजक मसूद तैमूरी की सरपरस्ती में आयोजित सालाना उर्स की शुरुआत दो फरवरी को बाद नमाज फजिर कुरान ख्वानी से हुई इसके बाद जायरीनों द्वारा चादरें वह गागरे पेश की गई। बाद नमाज असर मीलाद शरीफ़ हुआ जिसमें मोलानाओ ने नबी की शान में नाते पढ़ कर मोजुद लोगों को भाव विभोर कर दिया
उर्स के दुसरे दिन बाद नमाज फजिर कुरान ख्वानी की गई दिन में विभिन्न अकीदतमंदों की ओर से दरगाह शरीफ में हल्का ए जिक्र का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत की बाद नमाज ईशा महफिलें शमा का आयोजन किया गया जिसमें बाहरी जनपदों से कब्बालो ने अपने अपने कलाम पेश कर मोजूद लोगों को झूमने पर मजबुर कर दिया।
उर्स के अन्तिम दिन रविवार को बाद नमाज फजिर कुरान ख्वानी की गई इसके बाद दस बजे हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली वाइस ख्वाजागान का गुस्ल शरीफ़ किया गया और उसके बाद कुल शरीफ की फातिहा की गई जिसमें अमन ओ चैन एवं शांति की दुआ की गई इस दौरान रंगे महफ़िल के साथ उर्स का समापन हुआ। इस मौके पर लोक अदालत जिला जज सुरेश भारती वरिष्ठ अधिवक्ता जुबेर तैमूरी नासिर जलील सपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू सपा के वरिष्ठ नेता शंभू दयाल दोहरे नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता सन्टु कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक संयोजक खादिम अब्बास कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे वरिष्ठ नेता वॉचेस पट्टी दुबे छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष आसिफ जादरान मंसूरी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन मंसूरी महामंत्री शफी अहमद उर्फ बालक व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दिक्षित महामंत्री कामिल कुरेशी सपा नेता फरहान शकील आमीन भाई इन्तिजार अहमद खान इरशाद खान सीपू चौधरी एडवोकेट इरशाद अली का टिंकू इदरीश फारुकी मुमताज चौधरी उर्स व्यवस्थापक रईस कमर सहित आज लोग मौजूद रहे इस स्तर पर कमरुद्दीन मियां एवं संयोजक मसूद तैमूरी ने उर्स में आए सभी मेहमानों का साफा बांधकर इस्तकबाल किया

 

: सभी लोग अपने धर्म का पालन करें सूफी कमरुद्दीन कमरुद्दीन मियां
इटावा।गंगा जमुना तहजीब की प्रतीक दरगाह वाइस ख्वाज़गान के तीन दिवसीय सालाना उर्स में शिरकत करने आए दरगाह फतेहपुर सीकरी सज्जादा नशीन सूफी हज़रत कमरुद्दीन मियां लियाकती ने कहा कि यह दरगाह महान सूफी संत हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली के नाम से जानी जाती है और ये लगभग आठ सौ वर्ष पुरानी है उन्होंने कहा कि इस दरगाह से देश की गंगा जमुनी तहजीब की पहचान है और यही से देश की एकता व अखंडता शांति का प्रतीक है उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि धर्मांतरण के मुताबिक किसी को भी धर्मांतरण करने का कोई अधिकार नही है। सभी लोग मजबूती से अपने अपने धर्म का पालन करते है ।उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा देश की एकता भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम दिया है और देते रहेंगे।उन्होंने कहा कि कुरान में धर्म के लिए एक मशहूर आयत है लकुम दी नकुम वलयदीन जिसका अर्थ है कि तुम किसी भी धर्म को बुरा मत कहो। वरना कोई तुम्हारे दीन के बारे में बुरा कहेगा।उन्होंने पूरे मुल्क में आपसी सदभाव कायम रखते हुए कहा कि जब किसी धर्म का धार्मिक आयोजन हो तो सभी मिलकर उस कार्यक्रम को सफल बनाएं यही हमारे मुल्क की पहचान है और सूफी संतों का यही पैगाम है। इस मौके पर उर्स संयोजक व पत्रकार मसूद तैमूरी एवं सूफी रईस कमर मौजूद रहे

Don`t copy text!