कार्यकर्ताओं के घर पहुंच रहे भाजपा नेता फूल माला पहनकर कार्यकर्ताओं ने क्या स्वागत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। विधानसभा जैदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोठिया में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनोजिया प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा संजय रावत क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अवध क्षेत्र राजेश वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन जूझारू युवा भाजपा नेता राजन बक्सोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरीश रावत सहित अन्य नेताओं ने मुख्य अतीत को फूलमाला पहनकर स्वागत किया इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि भारत सरकार में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक गरीबों को 100% लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री मोदी सदैव चिंतित रहते हैं और तमाम कल्याणकारी योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री विनय प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामविलास वर्मा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजन बक्सोर छेदालाल कनौजिया, गढ़ी राखमऊ ग्राम प्रधान चंद्रशेखर वर्मा, गोठिया ग्राम प्रधान सरोज रावत, अजपुरा ग्राम प्रधान रामफेर रावत, शक्ति केंद्र ज़ैदपुर देहात संगत राम रावत, शक्ति केंद्र गोठिया दशरथ लाल चौहान, हरिमोहन शुक्ला, रामशरण प्रजापति, विधानसभा विस्तारक जानकी प्रसाद तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

