मसौली बाराबंकी। गश्त के दौरान शक होने पर जैदपुर पुलिस टीम द्वारा एक युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा गया। बताते चलेकि रात्रि गश्त के दौरान हरख की ओर से आ रहे एक यूवक को जैदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया पूछे जाने पर यूवक ने अपना वकील पुत्र रईस अहमद निवासी मेंहदी कटरा थाना जैदपुर बताया। गिरफ्तार युवक के विरूद्ध जैदपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Related Posts

