समाजसेवी सालिम नेता ने किया साबील का आयोजन…

मसौली बाराबंकी। हजरत इमाम हुसैन अ. की मदीने से कर्बला सफर करने की याद मे ज़ैदपुर कस्बे मे निकलने वाला दूसरा जुलूस जेरे सरपरस्ती इमामे जमाना अ. 4 शाबान का सफरे इमामे हुसैन अ. का जुलूस आज गुरूवार को जिले के कदीमी कस्बा जैदपुर मे पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।

जुलूस की शुरूआत सुबह 8:30 बजे शिया जामा मस्जिद छोटी बाजार मे मजलिसे अजा से की गयी।जिसे मौलाना सैय्यद अली रिजवान खिताब फ़रमाया।मजलिस की समाप्ति पर अंजुमन ए हुसैनिया के तत्वावधान मे जुलूस बरामद हुआ।जुलूस मे शबीहे जुलजनाह,अमारी, झूला हजरत अली असगर,अलम मुबारक आदि मौजूद रहे।जुलूस के दौरान अंजुमन ए हुसैनिया (रजि.) के नौहाख्वान अली अहमद,असद रजा,जरगाम अब्बास,मोहम्मद मोहसिन आदि द्वारा नौहाख्वानी और नौजवान दस्ते द्वारा सीनाजनी के साथ ही जंजीर का मातम कर नजराने अकीदत पेश किया गया।यह कदीमी जुलूस छोटी बाजार से गढ़ी जदीद, मुख्खिन,बांध चौराहा, पीरपांचू,पचदरी,कलाफाटक से होता हुआ छोटा इमामबाड़ा,अली रहम इमामबाड़ा,बड़ी बाजार होते हुए थाना चौराहा स्थित शबीहे कर्बला पहुंचकर समाप्त किया गया।जहां जुलूस की अलविदाई मजलिस को मौलाना इब्ने अब्बास खिताब फ़रमाया। साथ ही हर वर्ष की पछदरी में पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद व हीरो एजेंसी के मौ0 सालिम द्वारा स्टाल लगाकर शबील का वितरण भी किया गया। अंत में कमेंटी के सदस्यों द्वारा आये हुये सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह एस एस आई सतीष कुमार,कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय शैलेश गुफरान अहमद अरविन्द कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान सुबह से शाम तक जुलूस मजलिस मातम के दौरान बड़ी जिम्मेदारी के साथ डटे रहे। साथ ही मोअद्दब रजा व राजदार रजा असद रजा आबिद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर कस्बे के मशहूर समाजसेवी हरदिल अजीज हीरो एजेंसी के मालिक सलीम नेता ने हीरो एजेंसी स्थित सबील का आयोजन किया जिसमें कस्बा वासी सहित आसपास के लोगों ने राज्य का शरबत पीकर प्यास बुझाई और मातम में शिरकत किया।

