मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर बाहु मे मानसिक रूप से पीड़ित एक 30 वर्षीय युवक ने अपने अर्ध निर्मित मकान मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार की देर शाम मोहम्मदपुर बाहु निवासी 30 वर्षीय अखिलेश गौतम पुत्र आशाराम गौतम ने अपने अर्ध निर्मित मकान मे उस समय फांसी लगा ली जब मृतक की पत्नी सुमन ब्रिटानिया बिस्कुट मे काम करने गयी थी तथा मृतक के माता पिता अपने पुराने घर मे मौजूद थे। मृतक के पिता आशाराम ने बताया कि अखिलेश बीते कई महीने से मानसिक रूप से परेशान था जिसका इलाज चल रहा था। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

