बाराबंकी। आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को मुंशी राम आसरे स्मारक शिक्षण संस्थान, जैदपुर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बच्चों द्वारा दी जा रही प्रस्तुतियों को देखकर समाजसेवी पंकज गुप्ता पंकी ने कहा कि यह अनुभव हो रहा है कि जिस दिन से इस विद्यालय की नीव रखी गई थी तब से ही शिक्षा का बेहतरीन संचार और व्यावहारिक परीक्षण का सामंजस्य और अन्य कलाओ को ध्यान में रखा गया है और स्पोर्ट्स को तो विशेष महत्व दिया गया है। ताकि बच्चे जिस भी क्षेत्र में अपनी कला को बिखेरना चाहते है वे उस क्षेत्र में जा सकते है। इतना ही नहीं गुरु के सानिध्य में ज्ञान का निरंतर और सतत विकास होता रहा है ताकि इस विद्यालय के विद्यार्थी सक्षम नागरिक बनके उभरे। इसलिए यह विद्यालय एक शिक्षित समाज की नीव रखने की पाठशाला है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन सिंह राजपूत के अनुसार मुख्य अतिथि के रूप में आए हुए समाजसेवी श्री पंकज गुप्ता ‘पंकी’ का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर इंडियन स्टूडेंट पॉवर के अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया, युवा मोर्चा बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी , दशरथ लाल चैहान विद्यालय की उप प्रधानाचार्य अंजली सिंह राजपूत, मनोज कुमार, शशांक दीक्षित, सना प्रवीन, नूर अता, अंकित कुमार, निदा बानो, अंजली वर्मा, चांदनी मिश्रा, आकाश धीमान, पूनम धीमान, शिल्पा, आशीष कुमार, पूजा गुप्ता आदि शिक्षकगण व अभिभावकगण उपस्तिथ रहे।

