निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित 4 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एव संख्या ज्ञान पर आधारित 4 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का ब्लॉक संसाधन केंद्र आसफपुर पर संचालित हो रहा है जिसमें तृतीय फेरा का तृतीय दिवस का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण के तृतीय फेरा के तृतीय दिवस में मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार तोमर आयोग गोयल भुवनेश गोविल प्रमिला सिह तथा मनोज बंसल द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को बच्चों को निपुण बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रदत्त आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दी गई शिक्षण योजना का नियमित प्रयोग, गणित किट, प्रिंट रिच मैटीरियल और गतिविधि आधारित शिक्षण को योजना बद्ध तरीके से करने के बारे में बताया, विद्यालय के सभी बच्चों को बाल मैत्रिक वातावरण में शिक्षण करने को प्रेरित किया। राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा फाउंडेशनल स्टेज का परिचय कराते हुए बच्चों को रटने के बजाय स्थाई ज्ञान देने, परिवेशीय उदाहरण व घर की भाषा का प्रयोग कर शिक्षण प्रक्रिया को सरल व रुचिकर बनाने पर बल दिया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी उमेन्द्र दत्त त्रिपाठी द्वारा शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा अपनी आत्मा की आवाज सुनकर सकारात्मक सोच के साथ हमे अपने कार्य दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करते हुए, ब्लॉक आसफपुर को सबसे पहले निपुण ब्लॉक बनाने का आवाहन किया। तथा निपुण शपथ ली गई जिसमें सभी ने अपने अधिकार क्षेत्र के सभी बच्चों को निपुण बनाने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर पूजा गुडिया शिल्पा दिबाशंकर उमेश यादव हृदेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!