बिनावर थाने के सब इंस्पेक्टर हरगोविंद यादव जांच में दोषी पाए गये।
बदायूं। बिनावर थाने के दारोगा जी का अजीबो-गरीब कारनामा अपहरण के आरोपी का चाकू में किया चालान, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव की जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने सब इंस्पेक्टर हरगोविंद यादव को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार बिनावर थाने में तैनात दरोगा जी एसएसपी ने विभागीय जांच बिठाई जिसकी जांच एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने की। उन पर एक अपहरण के आरोपी का अवैध चाकू में चालान करने व मजदूरों से मार-पीट के आरोपियों को रूपए लेकर छोड़ देने का आरोप था। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बीती रात हरगोविंद यादव को निलंबित कर दिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

