रोटरी क्लब का 119 व स्थापना दिवस आगामी 23 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। रोटरी क्लब का 119 वां स्थापना दिवस आगामी 23 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष डा. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वरिष्ठ रोटेरियन रविप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि समारोह में ‘बेटी शिक्षित माता वंदित’ कार्यक्रम में माताओं और बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!