सहसवान। तहसील क्षेत्र के ग्राम कोठा में राशन डीलर की दबंगई अपने मनमाने ढंग से राशन का वितरण करता है बताते चलें ग्राम कोठा में राशन डीलर की दबंगई के चलते राशन डीलर का भाई ग्राम वासियों को दबंगई दिखाता है। एक यूनिट पर 3 किलो राशन देता है और उसकी कोई शिकायत करता है तो उसका राशन कार्ड कटवाने की धमकी देता है इसकी शिकायत पूर्व में भी ग्राम वासियों ने की थी पर उसपर पर कोई अमल नहीं हुआ आज फिर से समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समस्त पेश होकर ग्राम वासियों ने राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दी है जब के राशन कोठा रोहतास के नाम से है और राशन कोठा उसका भाई सतीश चलता है जो ग्राम वासियों के साथ दबंगई से पेश आता है और कहता है कि मेरी शिकायत जहां चाहो कर दो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इस दौरान मौजूद रहे उमेश सिंह अनिल जितेंद्र कुमार ऋषिपाल सिंह संतोष दिनेश रामपाल लाखन अवधेश संजू सेवाराम आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

