श्याम भक्तों ने नगर में विशाल भंडारे का आयोजन किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। श्याम भक्तों ने नगर के बिल्सी रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बुधवार को सुबह नौ बजे आनंद क्लीनिक के सामने भंडारा शुरू हुआ। इससे पहले आयोजक डा. दिपेन्द्र गुप्ता व डा. गुंजन गुप्ता ने हवन पूजन कराया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां डालीं। इसके बाद प्रारंभ हुए भंडारे में सुबह से ही प्रसाद लेने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान भक्तों ने खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाए। इस अवसर पर श्याम सेवादार परिवार के चितरंजन गुप्ता, धर्मेन्द्र वार्ष्णेय, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी वार्ष्णेय, पुलकित, डा. अनुज, अरविंद, विशाल, विपनेश, अमन, अनिल, महेश, सुमित आदि श्यामभक्त उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!