देवर की गलत नियत, पति एवं परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर पीढ़ता ने पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासिनी एक युवती मोहल्ले के ही देवर पर छेड़छाड़ गलत नियत के अलावा पति एवं सास द्वारा दहेज की मांग को लेकर किया जा रहे उत्पीड़न की नामजद रिपोर्ट थाना कोतवाली सहसवान में दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l

नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर निवासिनी एक पीड़िता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी मोहल्ले के ही राशिद पुत्र साकिर के साथ 1 वर्ष पूर्व हुई थी शादी के बाद से ही उसका देवर शाहनवाज उस पर गलत नियत रखता है जिसकी शिकायत उसने अपने पति और सास से की तो देवर शाहनवाज और खूंखार हो गया तथा मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा मेरी
मेंनाज पत्नी शाकिर अली तथा मेरा पति राशिद पुत्र साकिर अली भी अपने भाई व पुत्र का साथ देने लगे उक्त शिकायत के बाद उपरोक्त लोग दहेज की मांग करने लगे मैं जब उसका विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी तथा घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया l
पीढ़ता ने थाना कोतवाली में उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 498 ए 323 354 506 दहेज प्रति, अधिनियम की धारा 3/4 मैं नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!