सर्राफा कारोबारी से मोबाइल पर 50 लाख रुपए की रंगदारी

मुकीम अहमद अंसारी

कारोबारी भयभीत ,अज्ञात मोबाइल संचालक के विरुद्ध कराई नामजद दर्ज

बदायूं थाना कोतवाली उझानी के मोहल्ला नारायणगंज निवासी एक सर्राफा व्यवसाई ने मोबाइल पर आई कॉल करने वाले व्यक्ति ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी तथा रंगदारी न देने पर पुत्र के अपहरण की धमकी दी है रंगदारी मांगे जाने से भयभीत सर्राफा व्यवसाई ने कॉल करने वाले अज्ञात मोबाइल संचालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
सर्राफा व्यवसाई प्रदीप चंद्र गोपाल पुत्र राम प्रसाद गोपाल निवासी स्टेशन रोड मोहल्ला नारायणगंज ने थाना कोतवाली उझानी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की सुबह 10:26 पर 48 7320 799 11 से मेरे मोबाइल नंबर 9837888171 पर कॉल ए कॉल करने वाले ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी तथा रंगदारी न देने पर पुत्र शुभम गोपाल जान से मार देने की धमकी दीl
मोबाइल पर आई धमकी भरी कॉल से भयभीत हुए सर्राफा व्यवसाई प्रदीप चंद्र गोपाल ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह नगर के व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता है तथा उपरोक्त कार्यो की वजह से उनका बाहर आना-जाना भी रहता है तथा उझानी सीमा क्षेत्र में वह एक कॉलेज का भी निर्माण कर रहे हैं जहां उनका अक्सर आना-जाना रहता है फोन पर आई कॉल से उनका परिवार हो गया है तथा अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है पीड़ित ने मोबाइल पर आई अज्ञात कॉल संचालक के विरुद्ध धारा 504, 507 नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!