थाना समाधान दिवस मे आए 6 फरियादियों । थाना प्रभारी ने दिया कार्रवाई का आदेश
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे 6 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया जिसमें एक मे सुलह और दो में मुकदमा दर्ज किया गया तथा तीन मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की टीम गठित की गई।
प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह के समक्ष शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में दरवेशपुर निवासिनी सुमन पुत्री अशोक कुमार ने थाना सफदरगंज के पाठक पुरवा डूडी निवासी चंचलेश पुत्र रामकुमार सहित ससुराल जनों दहेज की मांग एवं मार-पीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।जिस पर थाना प्रभारी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया।, मसौली पशु बाजार निवासी कृपा शंकर सोनी ने पड़ोसी राजेश व उनके पुत्रों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया हुए तहरीर दी जिसमें दोनों पक्षों में सुलाह समझौता हुआ। ग्राम नौवस्ता निवासी निलेश ने गांव के राहुल कश्यप के खिलाफ गाली-गलौज और मारने पीटने का आरोप पर मुकदमा दर्ज, लखनऊ के विनय खण्ड गोमती नगर निवासी सुरसण्डा में जमीन पर गांव के कई लोगों द्वारा अवैध कब्जा कराने की शिकायत, गुरेला निवासी मोहम्मद मोबीन ने गांव के कुछ लोगों ने हरिजन आबादी में अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगते हुए शिकायत की है।जिस पर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने तीनों राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, अनिल सिंह, सन्तोष सिंह सहित राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

