मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे सफदरगंज पुलिस ने दो तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 लाख रुपये कीमत की मार्फिन 230 ग्राम मार्फ़ीन बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई मे सफदरगंज पुलिस टीम ने रामपुर कटरा नदी पुल से रामपुर कटरा निवासी मो0 मारुफ पुत्र मो0 फारुख व सादाब पुत्र इस्लाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 230 ग्राम मारफीन बरामद की। जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 23 लाख रुपये बताई जाती है।
Related Posts

