मसौली बाराबंकी। सफदरगंज एव मसौली थाना क्षेत्र मे अलग अलग हुई मार्ग दुर्घटना मे साईकिल सवार एक 36 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गयी वही मसौली थाना क्षेत्र मे दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनपुर मजरे अम्बौर निवासी 36 वर्षीय मुरली पुत्र अर्जुन रावत नित की भांति साईकिल से ग्राम पलहरी स्थित मुन्ना फ्लोर मिल पर काम करने के लिए आ रहा था साईकिल सवार ग्राम पलहरी से पूर्व ग्राम छब्बापुरवा के निकट पहुंचा ही था कि अयोध्या की ओर से तेज रफ्तार मे आ रहे ट्रेलर नंबर यूपी 21 बीएंन 8877 ने जोरदार टककर मार दी जिससे साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया सफदरगंज पुलिस जब तक घायल को जिला अस्पताल पहुंचाते उससे पूर्व घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे मे लेते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहाबपुर टोल प्लाजा के निकट हाफडाला और रोडवेज की जोरदार भिडन्त में हाफडाला का चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मसौली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीतापुर जनपद के सदना थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासी हाफडाला नरेश पुत्र डोरी लाल डालीगंज लखनऊ से राशन सामग्री लाद कर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बहराइच लेकर जा रहा था हाफडाला सहाबपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचा ही था की सामने से तेज रफ्तार मे आ गोण्डा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसमें हाफडाला चालक नरेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Related Posts

