बिसौली। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से एवं जनता तक योजनाओं की जानकारी प्राप्त कराने हेतु नगर पालिका परिषद बिसौली द्वारा नगर के प्रमुख आसाफपुर व आवला तिराहे, पर 10*8 साइज की एल0ई0डी0 लगाकर उसका का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष अवरार अहमद द्वारा किया गया जिसके उपरांत उपस्थित लोगो को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गयी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह व सभासदगण श्रीमती कृष्णा गुप्ता, कमर खा, दीपक पाठक, सौरभ गुप्ता, शिवशंकर रस्तोगीव समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

