मसौली बाराबंकी। सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योली मे एक 40 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका मानसिक रूप से बीमार बतायी जा रही है ।
थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योली निवासी शिवनाथ वर्मा राजस्थान मे रहकर काम करता है तथा शिवनाथ वर्मा की 40 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी दो बच्चो के साथ रहती है सोमवार को 11 बजे दिन मे घर के एक कमरे में दुप्पटे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी होने पर पीआरबी सहित मसौली पुलिस को सूचना दी। मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा जानकारी दी गयी है कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी।
Related Posts

