नशे में धुत ट्रक्टर चालक ने खम्भे में मारी टक्कर ।मोटरसाइकिल मिस्त्री की मौत
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। बारात से दहेज लेकर वापस आते समय नशे की हालात धुत एक ट्रक्टर चालक ने खम्भे में टक्कर मारने से खम्भा टूट कर गिर गया जिससे एक मोटरसाइकिल मिस्त्री गम्भीर रूप से घायल हो गया इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस द्वारा चालक सहित ट्रक्टर को कब्जे में लेकर घायल को उपचार हेतु भेज दिया है।
बताते चले कि कस्बे के मोहल्ला नानपजान पजान छोटा इमामबाड़ा निवासी मो0 अनीस पुत्र सिराज खान थाना चौराहे के पास एक गुमती में मोटर साइकिल बनाने का कार्य करता था। सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे एक मोटर साइकिल की धुलाई कराने हेतु ईदगाह के आगे वसीनगर के पास एक सर्विस की दुकान में खड़ा मोटर साइकिल की धुलाई करा रहा था। कि अचानक सफदरगंज मार्ग से नशे ही हालत में धुत तेज रफ्तार ट्रक्टर चालक ने रोड पर लगे बिजली के खम्भे में जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया जबतक अनीस कुछ समझ पता कि खम्भा उसके ऊपर गिर गया। और वो गम्भीर रूप घायल हो गया। सूचना मिलते ही चौकी पर बैठे कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय सहित पुलिस के जवानों द्वारा चालक सहित ट्रक्टर को कब्जे में लेकर घायल को उपचार कराने हेतु जैदपुर सीएससी ले गये।हालत गंभीर देखते हुये डाक्टरों द्वारा घायल को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जहां घायल का एक पैर दो जगहों से टूटने व सर व सीने में अधिक चोटें होने के कारण हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि चालक नरेंद्र पुत्र सूरेश चंद्र इटौआ मूरलीगंज थाना जैदपुर सहित ट्रक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर घायल मिस्त्री को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं परिवार के लोगों से जानकारी मिली कि हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल में भी जवाब हो गया है। फिर हाल घायल का उपचार किसी निजी अस्पताल में किया जा रहा था पर देर शाम उसकी मौत हो गयी मृतक के भाई ने मो0 अजीज लिखित तहरीर दी है।

