मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदाबाद के निकट एक 55 वर्षीय साधु की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक साधु आसपास के मंदिरो मे घूमफिर कर रहता था।
बताते चले सतरीख थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर नेवली निवासी 55 वर्षीय अर्जुनदास पुत्र शत्तोहन ग्राम सैदाबाद स्थित मंदिर मे रहकर पूजा अर्चना करता था तथा अक्सर आसपास अन्य मंदिरो पर चला जाता था बीती रात्रि लखनऊ अयोध्या रेलमार्ग पर साधु की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts

