बाइक सवार को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर गंभीर रूप से बाइक सवार घायल ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज ट्रैक्टर पुलिस ने लिया हिरासत में
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। सहसवान कछला मार्ग पर बाजार से सब्जी लेकर साइकिल द्वारा घर वापस लौट रहे बालक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने जबरदस्त टक्कर मारकर साइकिल सवार को गंभीर रूप से घायल कर दिया घायल को तत्काल परिजन निजी चिकित्सालय ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है जबकि घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया परिजनो ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है l पीड़ित के चाचा ने मामले की ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है l
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला कटरा निवासी ऋषिराज पुत्र राजीव कुमार सक्सेना 13 वर्षीय तारसी सब्जी लेकर साइकिल द्वारा सहसवान कछला मार्ग होता हुआ अपने आवास को जा रहा था की तभी विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रैक्टर चालक संख्या यूपी 24 ए एच 5470 ऋषिराज की साइकिल में जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक नन्नू पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद थाना कोतवाली सहसवान मौके से भाग गया परिजनों तथा राहगीरों ने ट्रैक्टर को पकड कर थाना पुलिस को सौंप दिया तथा गंभीर रूप से घायल ऋषि राज को परिजन उपचार हेतु निजी चिकित्सालय ले गए जहां ऋषि राज का उपचार चल रहा है ऋषि राज के चाचा को गौरव कुमार सक्सेना पुत्र संतोष कुमार सक्सेना ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट धारा 279 338 मैं दर्ज कराई है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

