जैदपुर में ट्रैक्टर चालक पर हुआ मुकदमा ……

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। मृतक के भाई की तहरीर पर तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक्टर चलाकर कस्बे के एक व्यक्ति की टक्कर मार देने के चलते इलाज के दौरान मौत हो जाने के कारण जैदपुर पुलिस द्वारा आरोपी‌ के विरूध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।

जानकारी के अनुसार जैदपुर के मोहल्ला नानपजान छोटा इमामबाड़ा निवासी सिराज खान के पुत्र मो0 अजीज बाइक मिस्त्री सोमवार को वसीनगर के एक सर्विस टेशन के पास सफदरगंज की ओर आ रहे बिना नम्बर के सोनालिका ट्रक्टर के चालक नशे में धुत नरेन्द्र वर्मा की जोरदार टक्कर से इलाज़ के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी थी। जिसकी लिखित शिकायत भाई मो0 अजीज द्वारा थाना जैदपुर में देने पर पुलिस द्वारा पीएम हेतु भेज आरोपी नरेन्द्र कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र वर्मा इटहुआ मूरलीगंज थाना जैदपुर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।
बताते चले कि अजीज मिस्त्री थाने से चंद कदम दूरी पर एक छोटी सी गुमती में बाइक बनाने का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। व्यौहार अच्छा होने के चलते दूरदूर तक लोगों में पहचान थी। अचानक मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौर गयी। सुबह दस बजे भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में नम आंखों उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। चालक की लापरवाही व नशे के करण इस दर्दनाक हादसे में तीन लड़कियों व दो मासूम बच्चों के सिर से आज बाप का साया छिन गया। जिससे बेसहारा बच्चे मां व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि वाहन थाने में है‌। आरोपी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी है।

Don`t copy text!