जैदपुर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेजा गया। कब्जे से एक अदद ट्रक्टर ट्राली बरामद की गयी।
जानकारी के अनुसार जैदपुर पुलिस टीम ने बुधवार को धारा 279/304/427/भादवि से सम्बंधित वंछित व्यक्ति नरेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र सुरेश चन्द्र वर्मा निवासी इटहुआ मजरे मूर्लीगंज थाना जैदपुर को गिरफतार कर कब्जे से ट्रक्टर मय ट्राली बरामद कर आरोपी को जेल भेज गया है। इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Don`t copy text!