राजकीय कृषि बीज भंडार पर खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। राजकीय कृषि बीज भंडार पर खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार की उपस्थिति में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। इधर दोपहर 2 बजे कृषि गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को जायद में बोई जाने वाली फसलों पर तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, जैव उर्वरक, पीएम प्रणाम योजना, सोलर पंप यंत्रों के ई – लॉटरी सिस्टम, प्राकृतिक खेती एफपीओ (फार्मर उत्पादक संगठन) बीआईओ पेस्टिसाइड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर नेत्रपाल सिंह, पिंटू कुमार, ओमकार बीज भंडार प्रभारी, संजय कुमार, दिजेंद्र कुमार पंकज, प्रेमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!