बसपा के बढ़ते जनाधार से अन्य पार्टी परेशान, जमशेद अली

सहसवान। बदायूं बहुजन समाज पार्टी एक मीटिंग ग्राम रसूलपुर टप्पा मलसही मैं आयोजित हुई मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर लेखराज ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी है एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है प्रदेश में बसपा की सरकार में जितना विकास कार्य हुआ है उतना आज तक नहीं हुआ जनता अब पूरी तरह बसपा के साथ खड़ी है 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा के बगैर किसी की सरकार नहीं बनने वाली है i
विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी सबसे अधिक सिट लेकर आएगी भाजपा की डबल इंजन की सरकारों में गरीब मजलूम किसानों पर काफी अत्याचार हुआ है युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है गरीब और गरीब हो गया है अमीर और अधिक अमीर हो गया है महंगाई से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है जनता अब भाजपा सरकार को ना कार,चुकी इसलिए सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का जन-जन प्रचार करें i
विधानसभा अध्यक्ष जयवीर सिंह , विधानसभा उपाध्यक्ष गुलजार खान, विधानसभा सचिव उमेश यादव, विधानसभा प्रभारी अनोखेलाल, कप्तान सिंह, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश, सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

